सीवान, मई 16 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे गंदा पानी जमा रहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा और कई दिनों तक जमा रहता है। इससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर परिषद से नियमित सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...