बहराइच, मई 3 -- तेजवापुर।बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे कूड़े व गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक फैलने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को दुर्गंध के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों व बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। राहगीरों ने प्रशासन से जल्द साफ-सफाई कराने और नियमित निगरानी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...