सहारनपुर, फरवरी 27 -- टपरी मार्ग पर भाटखेडी के निकट सड़क किनारे कई स्थानों पर खुले में पशु अवशेष पड़े होने से दिनभर उन पर कुत्ते मंडराते हैं तथा फैल रही दुर्गंध से राहगीर परेशान हैं। खुले में पड़े अवशेष खाकर कुत्ते खूंखार बन रहे हैं, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। इस मार्ग पर नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक को जाते भाटखेडी निवासी एसडी गौतम, भागमल, रामसिंह भगत, संजय, रामगोपाल, सुकेंद्र राणा, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, आर्यन आदि का कहना है कि शरारती तत्व आश्रम के निकट खुले में पशु अवशेष डालकर क्षेत्र की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। पशु कटाऔर रात के समय यहीं कर रहे हैं अथवा कहीं और यह तो जानकारी नहीं। सरकार के सख्त निर्देश है कि अवशेष को दबाया जाए, लेकिन खुले में अवशेष डालकर गंदगी फैलाई जा रही है। दिनभर मांस नौंचतें कुत्ते खूंखार हो रहे हैं, जि...