गाजीपुर, मई 31 -- जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने कस्बे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें सड़क की पटरियों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 12 वाहनों का चालान किया गया, जिससे कस्बे में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक सैफ मोहम्मद के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा की गई। चौजा तिराहा, फल मंडी, यूनियन बैंक मार्ग सहित कई व्यस्त स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई वाहन चालक अपने वाहन हटाने लगे। अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक मार्गों पर वाहन न खड़ा करने की चेतावनी दी। सैफ मोहम्मद ने बताया कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की समस्या...