बांका, सितम्बर 9 -- बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र में भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर महाराणा के समीप मंगलवार देर रात दो हाईवा के बीच हुई भीषण टक्कर में एक हाईवा के उपचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़े हाईवा में तेज रफ्तार दूसरे हाईवा ने मारी टक्कर, खलासी की मौतमृतक एवं घायल की पहचान मृतक की पहचान भागलपुर जिले के इंग्लिश गांव निवासी मिथलेश कुमार यादव के पुत्र सुमीत कुमार यादव(19) के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक की पहचान बेगूसराय जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के चेरिया गांव निवासी मुन्ना महतो के पुत्र मनु कुमार(20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर महाराणा के सम...