पूर्णिया, अगस्त 31 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर बनमनखी थाना क्षेत्र के टीवीएस शोरूम के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के झौआरी गांव निवासी 32 वर्षीय कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान टीवीएस शोरूम के समीप सड़क किनारे खड़े एक वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक कृष्णा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया ...