कन्नौज, अप्रैल 3 -- कन्नौज l शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत सड़कों के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों की समस्या को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में यातायात पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला मार्गों पर पांच पार्किंग एवं होल्डिंग स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। जहां खड़े होने वाले मोटरयान, बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों को सुरक्षित व निर्धारित जगह पर पहुंचाकर सड़क हादसों की संभावना को कम किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी वाहन चालकों और स्वामियों से अपील की है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.