वाराणसी, मार्च 5 -- चोलापुर, संवाद। थाना क्षेत्र के धरसौना गांव में बुधवार को घर के सामने सड़क किनारे खड़े युवक को जीप ने टक्कर मार दी। जीप के नीचे दबे युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव निवासी रोहित राजभर उर्फ करिया (30) धरसौना गरथमा मार्ग पर अपने घर के सामने बुधवार को होली खेल रहा था। उसी समय एक जीप ने उसे टक्कर मार दी। जीप में भी आधा दर्जन लोग सवार होकर होली खेल रहे थे। घटना के बाद परिजनों ने रोहित को तुरंत सीएससी चोलापुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने थाने पर शव रखकर जान से मारने का केस दर्ज करने के लिए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ विदूष सक्सेना के आश्वासन के बाद परिजनों ने हंगामा समाप्त कर...