सहरसा, मई 28 -- सोनवर्षा राज (सहरसा), एक संवाददाता। बकरीद पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब तेज रफ्तार कार की ठोकर से सात वर्षीय मासूम अबुजाल आलम की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर काशनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली चौक के समीप माली खाड़ा मुख्य मार्ग पर हुई। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत घटनास्थल का विवरण मिली जानकारी के अनुसार महुआ बाजार निवासी मो. अकरम अपनी पत्नी और बेटे अबुजाल आलम के साथ मोटरसाइकिल से सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी गांव रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान बिंदटोली चौक के समीप बाइक रोककर हवा चेक करा रहे थे। तभी माली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही महिंद्रा केयूवी 100 कार संख्या एएस 02 क्यू 3441 ने सड़क...