सिद्धार्थ, जून 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अवैध रूप से खड़े किए जा रहे भारी वाहनों के विरुद्ध बुधवार को संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े भारी तेल टैंकरों, गैस सिलेंडर वाहनों व अन्य मालवाहक वाहनों को हटवाया गया। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह विशेष अभियान संचालित किया गया।अभियान का उद्देश्य सड़कों और राजमार्गों पर यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना है। इसके तहत परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्थानीय निकाय व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को सनई चौराहे पर कार्रवाई की। टीम ने सड़क किनारे अनधिकृत रूप से पार्क किए गए भारी वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया। यह भी पढ़ें- जाम से निपटने को प्रशासन सक...