बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौर/झालू। नगर के नहटौर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 5 वर्षीय बच्चे और एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार रविवार को कस्बा झालू में मिथुन (5 वर्ष) पुत्र राजेंद्र पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। इसी दौरान नहटौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क की साइड खड़े बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में असगर (50 वर्ष) पुत्र मुन्ने निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद भी घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवाया। पुलिस ने कार चालक रियान पुत्र समीम निवासी नहटौर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही कार को भी कब्जे में ...