सड़क किनारे खड़े डीसीएम से बस टकराई
जौनपुर, अप्रैल 24 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राइवेट बस दिल्ली से यात्रियों को भर बलिया जा रही थी। बस में 24 यात्री सवार थे। जैसे ही बस अयोध्या मार्ग स्थित नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट संख्या दो के समीप पहुंची सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक आगे खड़ी डीसीएम से टकराते हुए पास की एक गुमटी में जा घुसी।हादसे के दौरान ट्रक के पास खड़े डीसीएम चालक सरपतहां थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.