सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
छपरा, जून 23 -- दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित दाउदपुर पुरानी चट्टी के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक से गुजर रहा था, तभी उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। घायल की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी अशोक गिरि के 35 वर्षीय पुत्र अमरजीत गिरि के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. आयुष्मान कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.