बिजनौर, जुलाई 1 -- बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित बालकिशन चौराहे के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, रवि कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम चौकपुरी, थाना हीमपुर दीपा तथा धर्मपाल पुत्र मंटूरी निवासी ग्राम बाकरपुर, थाना कोतवाली शहर मोटरसाइकिल से हल्दौर से बिजनौर जा रहे थे। जैसे ही वे बालकिशन चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भि...