बलिया, अप्रैल 11 -- फेफना। इलाके के नसीराबाद गांव के सामने बागीचा में खड़े ट्रक में शनिवार को संदिग्ध हाल में आग लग गयी। आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गयी तथा मामले से पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दल के जवानों ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में वाहन का केबिन तथा अन्य हिस्सा जल गया था। आग किन परिस्थितियों में लगी इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस को भी नहीं हो सकी है। एसओ विश्वदीप सिंह का कहना है कि जांच के बाद आग लगने के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...