मेरठ, जुलाई 2 -- कांवड़ मार्ग पर बुधवार देर शाम मेहरमती मीणा गांव के निकट सड़क किनारे किशोर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुलंजन गांव निवासी 16 वर्षीय आमिल पुत्र इमरान बुधवार शाम बाइक से सरधना से अपने गांव लौट रहा था। मेहरमती के निकट सड़क किनारे रुक गया था। इसी बीच खतौली की ओर से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दि...