पिथौरागढ़, दिसम्बर 11 -- पिथौरागढ़। नगर निगम ने लोगों से शहर में लंबे समय से सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी वाहनों को हटाने को कहा है। नगर निगम की टीम ने ऐंचोली, रई, गैस गोदाम के समीप, कुमौड़, चंद्रभागा आदि स्थानों पर निरीक्षण किया।इस दौरान कुछ अनुपयोगी वाहन सड़क किनारे खड़ी मिली। टीम ने संबंधित वाहन स्वामियों को जल्द से जल्द अनुपयोगी वाहन सड़क किनारे से न हटाएं जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है। टीम में सहायक नगर आयुक्त राजेश बुधानी, कर व राजस्व निरीक्षक ललित कुमार, लता पंत, रश्मि रावत मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.