अयोध्या, मार्च 31 -- गोसाईगंज, संवाददाता। अम्बेडकर नगर की तरफ से आ रही बोलेरो गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राममहर के पास अयोध्या- अम्बेडकरनगर मार्ग पर सड़क किनारे पंचर होकर खड़ी गिट्टी लदी एक ट्राली से टकरा गई। जिससे उसमें सवार इलाज करा कर लौट रहे कैंसर पीड़ित शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र अजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया और बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने गम्भीर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात करीब बारह बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिवार के सदस्य कैंसर से जूझ रहे शिवलाल का इलाज कराकर अपने घर महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव वापस लौट रहे थे। तभी घर पंहुचने से पहले हादसा हो गया। पुलिस ने गंभीर घायल मृतक के पुत्र को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन यहां से उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.