सराईकेला, जुलाई 23 -- राजनगर। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर लेकड़ाकोचा मोड़ के समीप बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी ब्रेकडाउन ट्रक से टकराकर इनोवा कार सवार बर्मामाइन्स सरकारी आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य रसिका चेरवा (57) गंभीर रूप से घायल हो गए। वे चाईबासा से जमशेदपुर जा रहे थे। अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक दिखाई नहीं देने से उनकी कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में काफी रक्तस्राव हुआ, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।पुलिस यह भी पढ़ें- Bokaro News: धनबाद पुरुलिया मार्ग बना हादसों का हॉटस्पॉट, अवैध पार्किंग...