मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- शरीफनगर में ट्रक चोरी की घटना सामने आई है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कांठ क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी सलीम पुत्र तस्लीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ट्रक पर इसरार अली पुत्र अबरार अली निवासी ग्राम हमीरपुर, जिला रामपुर चालक के रूप में कार्यरत है। बताया गया कि 21 मार्च 2026 को चालक इसरार अली ट्रक को कांठ से माल भरने के लिए हरियावाला ट्रांसपोर्ट ले गया था, जहां 22 मार्च को माल लोड होना था। इसी दौरान चालक अपनी ससुराल ग्राम शरीफनगर, थाना ठाकुरद्वारा पहुंच गया और रात में वहीं रुक गया। उसने ट्रक को नेशनल स्कूल शरीफनगर के सामने खड़ा कर दिया, अगली सुबह करीब 6 बजे जब चालक ट्रक के पास पहुंचा तो ट्रक वहां से गायब मिला। ट्रक न मिलने पर चालक ने आसपास काफी तलाश ...