अमरोहा, अप्रैल 9 -- उझारी, संवाददाता। बुधवार शाम गांव निवासी ट्रैक्टर चालक के साथ उझारी जाने के लिए निकले दमगढ़ी खुर्द निवासी 18 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए बमुश्किल शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव दमगढ़ी खुर्द निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र भूरा बुधवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी ट्रैक्टर चालक के साथ उझारी आया था। इसके कुछ समय बाद उसका शव उझारी-दमगढ़ी लिंक मार्ग पर आम के बाग के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी पर मुकेश के परिजन मौके पर पहुंचे व उसकी हत्य...