कन्नौज, अप्रैल 24 -- नगर पंचायत समधन में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा कचरा तो निकाला जाता है। इसके बाद इसे पश्चिमी गेट के निकट फर्रुखाबाद व गुरसहायगंज जाने वाली मेन रोड किनारे डाल दिया जाता है। जबकि कूड़ा कचरा फेंकने के लिए कई स्थान चिन्हित किया जा चुके हैं लेकिन वहां ना डालकर मेंन रोड के किनारे डालकर चले जाते हैं। जिसमें लगी आग हरे वृक्षों को भी जला रही है। जहां सरकार द्वारा वर्षों लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर वृक्षों को बच्चों की तरह पालन पोषण करवाती है। नगर पालिका की जरा सी लापरवाही से जलकर राख हो रहे हैं। जिससे कई वृक्ष जलकर सूख गए हैं जबकि नगर पंचायत के जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भनक भी नहीं लग सकी। जहां सरकार द्वारा लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है वहीं कर्मचारी व अधिकारी...