आरा, जून 13 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे कचरे गिराने के रोकथाम के उपाय पर चर्चा को ले शनिवार को निगम सभागार में बैठक की गयी। अध्यक्षता नगर आयुक्त अंजु कुमारी ने की। इसमें सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, स्वच्छता पदाधिकारी, रोड व नाली सफाई के सुपरवाइजर सहित अन्य शामिल हुए।

बैठक में चर्चा बैठक में इस बात पर गंभीरता से चर्चा की गयी कि शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे उठाने के बाद भी सड़क किनारे दुबारा कचरे गिरा दिया जाता है। इससे कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्डों में ऑटो टीपर से कचरे के उठाव के तौर-तरीके पर भी चर्चा की गयी। कई ऑटो टीपर एक से अधिक बार कचरे का उठाव नहीं कर पाते हैं। इससे भी समस्या हो रही है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों की ओर से भी सड़क किनारे दुकानों से निकलने वाले कचरों को फेंक ...