चम्पावत, जून 3 -- योगेश जोशी, चम्पावत। मानसून सीजन को देखते हुए सड़कों को ठीक करने का कार्य जारी है। इस क्रम में एनएच खंड ने चल्थी और जूप में जल निकासी का काम किया। लोनिवि ने गौड़ी किमतोली, चम्पावत रिंग रोड और खेतीखान-तपनीपाल सड़क में सफाई अभियान चलाया। साथ ही सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों का कटान किया। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...