अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संभागीय परिवहन निगम की टीम ने सड़क सुरक्षा माह के तहत नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। अकराबाद में अनधिकृत रूप से चल रहे तीन ऑटो सीज किए। इसके अलावा अन्य अभियोगों में 87 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। टीम में शामिल एआरटीओ प्रवेश कुमार, पीटीओ डॉ. ज्योति मिश्रा ने अभियान के 28वें दिन बुधवार को गलत नंबर प्लेट लगाकर संचालित वाहनों, बिना हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाकर संचालित वाहनों और सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पीटीओ ने अकराबाद थाने में अनधिकृत रूप से संचालित 3 ऑटो रिक्शा को बंद किया। अकराबाद टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग और जागरूकता की कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त हेलमेट के अभियोग में 36, सीटबेल्ट के ...