चंदौली, जून 25 -- पीडीडीयू नगर,संवाददता। अलीनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ बुधवार दोपहर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कटारिया, सिंधी ताली, पचपेड़वा क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 245 ट्रकों का चालान किया गया। परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नेशनल हाईवे के विभिन्न स्थानों पर खड़े भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान ऐसे ट्रक चिह्नित किए गए जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर या उसके किनारे अवैध रूप से खड़े थे। यह भी पढ़ें- तीन डग्गामार बस व ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां सीज ऐसे वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और यातायात भी प्रभावित होता है।डॉ. सर्व...