घाटशिला, जून 11 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना के तहत तेरेगा पंचायत अंतर्गत कुमीरमूढ़ी से गाजुडीह तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और संवेदक के खिलाफ भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 को सूबे के तत्कालीन नेता स्व. रामदास सोरेन द्वारा इस सड़क का शिलान्यास किया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें जर्जर रास्ते से मुक्ति मिलेगी, लेकिन साल भर बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। संवेदक ने कई जगहों पर सड़क को खोदकर यूं ही छोड़ दिया है, जिससे वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

घरों में घुस रहा पानी, रात में फंस रहे व...