बलिया, मई 24 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमानगंज ब्लॉक के खोरीपाकड़ और सागरपाली पंचायत में नाबदान का गंदा पानी मुख्य मार्ग और मंदिरों के पास जमा होने से ग्रामीणों को बेहद परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हैं, जिसके कारण लोगों में आक्रोश है।बता दें कि सागरपाली बाजार स्थित एनएच-31 किनारे महीनों से नाले का गंदा पानी जमा है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद लोगों ने आपसी सहयोग से सफाई कराई। यह भी पढ़ें- सड़क पर जमा गंदा पानी से लोगों में आक्रोश इसी तरह अराजी माफी सागरपाली स्थित ठाकुरबाड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा पान...