भदोही, फरवरी 24 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-मछलीशहर हाइवे निर्माण में इन दिनों तेजी आ गई है। सड़क और कंधिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की जद में आ रहे अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर सोमवार को हटवाया गया। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा वाराणसी-मछलीशहर हाइवे का निर्माण करवाया जा रहा है। बीच में कुछ दिनों तक काम रुका था, लेकिन इन दिनों युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। चौरी बाजार से लेकर कंधिया रेलवे फाटक के बीच सड़क पर अतिक्रमण और मुआवजा ना मिलने की बातें सामने आ रही थीं। ऐसे में कुछ लोग कार्य रोक कर विरोध कर रहे थे। सोमवार को डीएम के निर्देश नायब तहसीलदार भदोही शशांक राय, राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर, लेखपाल रंजीत कुमार, रमेश सिंह, अरविंद कुमार, रवि वर्मा प्रभारी निरीक्षक चौरी फोर्स संग पहुंचे। जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.