चंदौली, अप्रैल 7 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पीडीडीयू नगर में सिक्स और फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ जगहों पर बाकी है, वहां काम चल रहा है लेकिन सड़क चौड़ी होने के बाद भी जाम लग रहा है। कारण कि सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते दिक्कत हो रही है। अतिक्रमण और जाम की शिकायत पर सोमवार को एसपी आकाश पटेल ने कस्बा में पैदल गश्त कर सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि आगे सड़क और पटरी पर दुकाने लगीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान सड़क के किनारे अनियमित रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने निर्देशित किय...