नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह द्वारा एक युवक को थप्पड़ जड़ने का वीडियो सामने आया है। थप्पड़ कांड का वीडियो आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है। दिल्ली आप के अक्ष्यक्ष सौरव भारद्वाज ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा- "परवेश साहिब सिंह द्वारा किया गया शर्मनाक व्यवहार। परवेश साहिब सिंह ने कैमरामैन को मारा थप्पड़।" इस कांड पर आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग करते हुए घटनास्थल जाने की बात कही है।आप नेता बोले- मंत्री ने बौखलाकर जड़ा थप्पड़ भारद्वाज ने थप्पड़ कांड की वजह बताते हुए लिखा- मंत्री परवेश साहिब सिंह के सामने आप विधायक जरनैल सिंह ने रोड की असलियत दिखा दी। तो मंत्री ने बौखलाकर एक कैमरामैन को थप्पड़ मार दिया। हालांकि ...