गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दो बिल्डर के बीच आपसी विवाद में सेक्टर-65 में करीब 10 साल से निर्मित एक सड़क को एक बिल्डर ने उखाड़ दिया है। शुक्रवार रात को गुरुग्राम पुलिस की सख्ती के बाद खोदी गई इस सड़क को बंद करवाकर यातायात के लिए खोला दिया है। इससे सबसे अधिक परेशानी एमआर एमराल्ड एस्टेट के करीब दो हजार परिवारों को हुई। सड़क उखाड़ने के बाद गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। इस सेक्टर में अधिकांश रिहायशी और व्यवसायिक परियोजनाएं तीन बिल्डर की हैं। इनमें एमआर, एमजीएफ और एम3एम हैं। 17 मार्च की सुबह एम3एम टी प्वाइंट के समीप इन तीनों बिल्डर में से एक बिल्डर ने 24 मीटर चौड़ी सड़क को खोदकर बेरीकेडिंग कर दी। इसकी वजह से सबसे अधिक परेशान एमआर एमराल्ड एस्टेट में रह रहे करीब दो हजार परिवारों को खड़ी हो ...