गोड्डा, मई 31 -- गोड्डा संवाद सूत्र । नगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सड़क अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को सदर एसडीपीओ आकाश भारद्वाज एवं नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया तथा सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अभियान का उद्देश्य अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से सड़क की सीमा के भीतर ही दुकान संचालित करने की अपील की और स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण करने से आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर दुकानों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने के कारण सड़क की चौड़ाई क...