नवादा, अप्रैल 23 -- रोह बाजार में सड़क के अतिक्रमण और बालू लदी गाड़ियों के अंधाधुंध आवागमन के कारण बुधवार की दोपहर में महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो घंटे तक जाम में फंसे स्कूल वैन पर सवार स्कूली बच्चे गर्मी से बेहाल होते रहे। जाम में आवश्यक सेवा प्रदान करने वाले कई लोगों के साथ कई मरीज भी फंसे रहे। सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका समेत हजारों यात्री चिलचिलाती धूप में जाम झेलते रहे। वहीं दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ियों के साथ बारात गाड़ियों पर सवार लोग भी जाम से जूझते रहे। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लगी रही। करीब दो किलोमीटर दूर तक गाड़ियों की लंबी कतार में यात्री फंसे रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोह से नया ब्लॉक मोड़ तक और सिउर रोड में हरवंश बिगहा मोड़ तक गाड़ियों की लाइन लगी रही। इस दौरान लोगों क...