नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने सड़कों से धूल हटाने को लेकर सभी जोन को निर्देश दिए हैं। इसके तहत निगम ने दस दिवसीय विशेष धूल रहित अभियान शुरू किया है। इसके मद्देनजर निगम ने मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को सड़कों पर से धूल हटाने के लिए तैनात किया है। निगम अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा समय में 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को लोक निर्माण विभाग की सड़कों की सफाई के लिए तैनात किया गया है। ये सड़कें 18 मीटर या उससे अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...