अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा। नगर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस सड़कों के किनारे लंबे समय से पड़े वाहनों को उठाने की तैयारी में है। इन वाहनों को रखने के लिए जगह का चुनाव किया जा रहा है। जगह मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अल्मोड़ा नगर की अधिकांश सड़कें काफी संकरी हैं। ऊपर से सड़कों के किनारे खड़े किए गए दोपहिया और चौपहिया वाहनों ने स्थिति को और अधिक बिगाड़ दिया है। इससे बार-बार नगर में जाम की समस्या खड़ी हो रही है। पुलिस के अभियानों के बाद भी वाहन जस के तस बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.