गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम। प्रदेश में सड़क निर्माण को नई गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से अत्याधुनिक रोड रोलर्स और जेसीबी को लाखों रुपये में खरीदा गया है। जो गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी के परिसर में खड़ी है। हर जिले में रोड रोलर और जेसीबी उपलब्ध रहेंगे। जिससे पैचवर्क, आपात मरम्मत और छोटे रिपेयर कार्य विभाग स्वयं तेजी से कर सकेगा। अत्याधुनिक रोलर्स मिट्टी और डामर को बेहतर तरीके से दबाने में सक्षम होंगे। पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने कहा कि मशीनरी की कमी के कारण वर्षों तक छोटे-छोटे कार्य भी ठेके के माध्यम से किए जा रहे थे, लेकिन अब विभाग आत्मनिर्भर होकर गुणवत्तापूर्ण सड़क रखरखाव को नई गति देगा। मशीनरी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी होने से सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा। मशीनरी को अपग्रेड करने के लिए बड़े पैमाने पर आधुनिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.