मैनपुरी, जनवरी 29 -- शहर का कोई भी मार्ग हो गिट्टी, बालू की दुकानों में तब्दील हो गया है। जगह-जगह सड़क के किनारे या फिर आधी सड़क पर गिट्टी और बालू पड़ी हुई है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों पर जो भी अतिक्रमण है वह हटा दिया जाए। मगर गिट्टी, बालू बेचने वालों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे आवागमन के दौरान गिट्टी, बालू के ढेर हादसे का कारण बन रहे हैं। शहर के बरनाहल मैनपुरी मार्ग पर ग्राम नवाटेड़ा चौराहे के निकट गिट्टी, बालू की दुकान सड़क पर ही चल रही है। यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। मगर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। यही हाल इस मार्ग पर ग्राम गांगसी का है। गांगसी गांव जाने वाले मोड़ पर गिट्टी, बालू के ढेर लगे हुए हैं। इससे हादसे होते हैं, पर कार्रवाई नहीं होती। यहां से आगे जाने पर रेलवे क्रॉसिंग और करहल च...