पूर्णिया, मई 10 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर मक्का सुखाने का चलन लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सड़क के अधिकांश हिस्से पर मक्का फैलाए जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मक्का फसल तैयार होने के बाद किसान मुख्य सड़कों के आधे से अधिक हिस्से पर मक्का सुखा रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे ईंट, पत्थर और नुकीली लकड़ियां रख दी गई हैं ताकि मक्का इधर-उधर न फैले। इससे सड़क और संकरी हो गई है तथा आवागमन बाधित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन जगहों पर हो रही है जहां सड़क के दोनों किनारों पर तिरछे तरीके से मक्का फैलाया गया है। सड़क के मोड़ और टर्निंग पर भी मक्का पसार दिए जाने से वाहन चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.