नई दिल्ली, मई 27 -- पश्चिम एशिया के संघर्ष ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट में धकेल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी संकट को देखते हुए लोगों से पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम से कम करने का आग्रह किया था। कई नेताओं, विधायकों और मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के आग्रह को मानते हुए अपने काफिले के आकार को छोटा कर दिया था। अब इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने साइकिल को लेकर नया ऐलान किया है। सोशल मीडिया साइट पर अपनी लंबे फैन फॉलोइंग के लिए मशहूर अमृता फडणवीस ने एक पोस्ट के जरिए अपनी इस नई योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल बचाने के आग्रह से प्रभावित होकर मैंने फैसला किया है कि अब से मैं 5 से 7 किलोमीटर के दायरे वाले कामों को साइकिल से ही पूरा करूंगी। प...