सड़कों पर व्हाइट पेंटिंग और मैट की सुविधा, नहीं तपेंगे कांवरियों के पांव
भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला की आधिकारिक शुरुआत 30 जुलाई से होगी। हालांकि कई ऐसे श्रद्धालु भी हैं, जो पहले दिन ही बाबाधाम (देवघर) जाकर जलार्पण करते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं ने सोमवार को ही जल उठाकर कांवर यात्रा आरंभ कर दिया। कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर कांवर स्टैंड, शौचालय, यूरिनल, स्नानागार आदि की व्यवस्था की गई है। यूं तो कांवरियों को कुल 96 किलोमीटर का सफर पैदल पूरा करना होता है। लेकिन इसमें मात्र 2.60 किमी का क्षेत्र सड़क का होता है। जिस पर तपिश में कांवरियों के पांव में छाले पड़ जाते हैं। चूंकि यह पक्की सड़क गंगा घाट से रेलवे पुल के पार एके गोपालन कॉलेज तक अलकतरा या पीसीसी से बनी है। जिस पर चलने में कांवरियों के पैर शुरुआत में ही फूलने लगते हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने इस बार भी सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.