कटिहार, अप्रैल 3 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहरी क्षेत्र में सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण आए दिन जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। गुरूवार को भी शहर के कालीबाड़ी चौक, दुर्गा स्थान चौक, विनोदपुर, सदर अस्पताल रोड सहित मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण वाहन चालक तो दूर पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि शहरी क्षेत्र में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत कई स्थानों पर नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां सड़क किनारे ड्रेनेज बन रहा है उस होकर चारपहिया व तीनपहिया वाहनों का आवागमन भी मुश्किल से हो पाता है। इस कारण वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते होकर आवागमन करते हैं। इससे दूसरी सड़कों पर वाहन का दबाव बढ़ने से जाम लग जाता है। रही सही कसर बेतरतीब तरीके से सड़कों पर चलने वाले टोटो ...