गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लेन-ड्राइविंग की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान, इस साल के पहले 28 दिनों (एक से 28 जनवरी) में नियमों का उल्लंघन करने वाले 2323 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। इन चालानों के माध्यम से कुल 19 लाख 92 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। हादसों को रोकने के लिए सख्ती जरूरी डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना और अचानक बिना सिग्नल दिए लेन बदलना है। इस अनुशासनहीनता से न केवल ट्रैफिक जाम लगता है, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेष रूप से भारी वाहनों द्वारा बीच की या द...