गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। शिवम सिंह शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब केवल यातायात पुलिस ही नहीं, बल्कि सिविल पुलिस भी जाम खुलवाने की जिम्मेदारी निभाएगी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर संबंधित चौकी इंचार्ज और थानेदारों के नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से लिखवा दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सीधे संपर्क कर सकें। एसएसपी के आदेश के बाद ट्रैफिक थाना और संबंधित चौकियों के माध्यम से यह व्यवस्था लागू की गई। शहर के व्यस्त बाजारों, मुख्य चौराहों और प्रमुख सड़कों पर बड़े अक्षरों में चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी का नाम तथा मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि यदि किसी स्थान पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है या पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.