नई दिल्ली, फरवरी 11 -- ::इसमें फोटो भी है :: -स्मार्ट स्ट्रीट लाइट की वास्तविक समय में हो सकेगी निगरानी -धुंध में इनकी दृश्यता सामान्य स्ट्रीट लाइट की तुलना में रहेगी बेहतर आशीष गुप्ता नई दिल्ली। राजधानी में डार्क स्पॉट की समस्या दूर करने के लिए सड़कों पर स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसका खाका तैयार कर लिया है। इसमें प्रत्येक स्ट्रीट लाइट की वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी, जिससे खराबी आने पर तत्काल उसका अलर्ट केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष को मिलेगा। इससे लाइट को तत्काल ठीक कराया जा सकेगा। कक्ष से ही इन स्ट्रीट लाइटों को चालू व बंद करना संभव होगा। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। स्मार्ट लाइटों में बिजली की खपत कम होती है। अभी स्ट्रीट लाइट का कनेक्टेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.