गंगापार, अगस्त 28 -- राष्ट्रीय राजमार्ग को निराश्रित गोवंश से मुक्त कराने के लिए लगभग अधिकतर गांव में गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए हैं किन्तु इन आश्रय स्थलों पर भारी अव्यवस्थाओं के चलते प्रशासनिक आदेश धरातल पर मुकम्मल नहीं हो पा रहा है।यही वजह है कि इन गौशालाओं के खुद ही बीमार रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जगह-जगह जमघट आज भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है। गौहनिया से लेकर कांटी और आगे हाई-वे के कई हिस्सों में सड़क के बीच बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। दिन में तो वाहन चालक किसी तरह मवेशियों को बचाकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में अंधेरे के बीच सड़क पर बैठे मवेशी अचानक सामने आने पर जानलेवा साबित हो सकते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर मवेशियों की समस्या और गंभीर हो जाती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कुछ दिन पूर्व...