नई दिल्ली, मई 25 -- बड़ी साइज वाली एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और वेट कर लीजिए। इंडियन मार्केट कई बेहतरीन 7 सीटर एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें एमजी मैजेस्टर के साथ स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट, टोयोटा और स्कोडा की एसयूवी शामिल हैं। तो आइए जान लेते हैं कि इन अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है।Toyota Urban Cruiser Hyryder 7-Seater टोयोटा अपनी पॉप्युलर अर्बन क्रूजर हाइराइडर का 7 सीटर वर्जन लाने की तैयारी लगा है। यह एक फैमिली एसयूवी होगी। इसे कंपनी इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है। इसके टेस्ट म्यूल को सड़को पर कई बार देखा जा चुका है। टेस्ट म्यूल को देख कर कहा जा सकता है कि एसयूवी लंबे रियर ओवरहैंग और स्ट्रेच्ड साइड प्रोफाइल के साथ आएगी। मेकैनिकली इसमें मौजूदा हाइराइडर वाले इंजन ऑप्शन ही मिलेंगे। ...