अल्मोड़ा, सितम्बर 12 -- रानीखेत। मजखाली क्षेत्र में गुरुवार शाम को हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ है। मजखाली की विभिन्न सड़कों पर भूस्खलन होने से संकट बढ़ गया है। गधेरा उफान पर होने से सुंदरखाल क्षेत्र के मंदिर में मलबा घुस गया। नैनी पार्क की दीवार पर लंबी दरारें आ गई हैं। गुरुवार को दोपहर बाद बारिश शुरू हुई, लेकिन मजखाली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सुंदरखाल गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे के पास स्थित एक मंदिर में मलबा घुस गया। बाद में प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद वहां से मलबा हटाया। सामाजिक कार्यकर्ता एनएस अधिकारी ने बताया कि रानीखेत-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह जमीन धंस रही है।कई स्थानों पर मोटर मार्ग पर भूस्खलन हो गया। मजखाली-सुंदरखाल मोटर मार्ग में कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। नैनी पार्क ऊंची दीव...