नई दिल्ली, जून 3 -- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक होटल में भीषण हादसा सामने आया है। यहां अस्पताल के पास मौजूद होटल में आग लगने से अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो गई है। सुबह आग लगने की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगो मौके पर पहुंचे और होटल के ऊपरी हिस्से से कूदने का प्रयास कर रहे लोगों को मदद की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने होटल के आसपास ढेर सारे गद्दे बिछा दिए, जिससे ऊपर के लोग आसानी से कूद सकें और उन्हें ज्यादा चोट ना आए।गद्दे पर कूदने से बची कई लोगों की जान होटल में आग लगने के बाद धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। होटल के कमरों में मौजूद लोग पहले बाहर निकलने के लिए नीचे आए, लेकिन मेन गेट बंद होने की वजह से वो फिर से ऊपर चले गए और बाहर कूदने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ऊंचाई ज्यादा होने के कारण लोगों में चोट लगने का डर भी बना ...