कोडरमा, मई 11 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर में इन दिनों मटन-चिकन के दुकानदारों की ओर से नियमों का पालन नहीं कर अपनी मनमानी चलायी जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के बड़ा पोस्ट ऑफिस के समीप रांची-पटना रोड के दोनों ओर स्थित मटन-चिकन के दुकानदारों द्वारा बकरा व मुर्गा-मुर्गी के अवशिष्ट को सड़क पर फेंक दिया जा रहा है। इसके कारण वहां अवारा कुत्तों का जमावड़ा भी लगा रहता है। ये कुत्ते उस अवशिष्ट को ले जाकर जहां-तहां छोड़ दे रहे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी काफी परेशानी हो रही है। साथ हीं ये कुत्ते काफी हिंसक भी बनते जा रहे हैं, जो राह चलते बच्चों व लोगों को कई बार अपना निशाना बना लेते हैं।बता दें कि उसी स्थल के पास से शहर का काफी पुराना मंदिर देवी मंडप जाने का रास्ता है, जहां रोजाना श्रद्धालुओं का आना-जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.